हरियाणा के जिला सिरसा के गांव बिज्जूवाली में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें 2 महिलाओं व एक पुरुष के चोटें लगी हैं। लहूलुहान हालत में घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस भी शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार रामगढ़ रोड पर सुभाष चंद्र अपने खेत में ढाणी में रह रहा है। वही उसी के खेत में से नहरी पानी का एक सरकारी खाल गुजर रहा है। इससे चार किसानों के खेतों में पानी लगता है। खाल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है और कई बार पंचायतें भी हो चुकी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा।
खाल के तबादले में सुभाष को जमीन देने की कही गई थी बात
बताया गया है कि खाल के तबादले में सुभाष को जमीन देने की भी बात की गई। जिस पर दूसरे पक्ष ने 17 मरले जमीन सुभाष चंद्र को खाल के तबादले में काश्त करने को दे दी गई थी। जबकि सुभाष चंद्र ने कोर्ट में केस डाला था। कोर्ट ने सुभाष चंद्र के हक में फैसला सुनाया। जिस पर दूसरे पक्ष ने सुभाष चंद्र को दी गई 17 मरले जगह वापस करने की बात कही। इस पर दोनों पक्ष में विवाद गहरा गया।
तेश में आकर कस्सी व लाठियों से किया हमला
विवाद इतना गहरा गया कि तैश में आकर सुभाष, राम स्वरूप ,अनिल, मंजू रानी, द्रोपदी, संदीप ने कस्सी व लाठियां से सुभाष चंद्र, तुलसी देवी व मोनिका पर हमला बोल दिया। सुभाष चंद्र के सिर में गंभीर चोटें आने से व बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। वहीं तुलसी देवी व मोनिका भी के भी इन लोगों ने चोट पहुंचाई। पुलिस जांच अधिकारी सुखदेव ने सिरसा नागरिक अस्पताल में जाकर घायलों के बयानों को दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 147,148,149, 323, 324, 452, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

