cm flying

Breaking: रानियां नगर पालिका में सी.एम.फ्लाइंग की टीम ने किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

सिरसा

Sirsa के रानियां नगर पालिका में सड़क निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायतें मुख्यमंत्री को की जा रही थी। सीएम फ्लाइंग की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। शहर में करवाए गए विकास कार्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। बता दें कि गालियों के निर्माण में बरती गई लापरवाही की शिकायत टीम को मिली थी। शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग जांच पड़ताल कर रही है।

बता दें कि इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम ने नगर पालिका पर छापामार कार्रवाई की। सुबह 9 बजे ही नगर पालिका में टीम पहुंच गई। सबसे पहले सभी की हाजिरी की जांच की। उसके बाद शहर के विकास कार्यों के दस्तावेज पेश करने मंगवाए। टीम के पहुंचे से नगर पालिका में हड़कंप मच गया और अधिकारी व कर्मचारी कार्यालयों में दस्तावेज खंगालते हुए नजर आए।

सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार और सब इंस्पेक्टर चंद्रभान की टीम पहुंची। जानकारी के अनुसार टीम जहां शिकायतों के अनुसार गलियों के विकास कार्यों की रिपोर्ट ले रही है। वहीं, सफाई शाखा और लाइट ब्रांच के दस्तावेज भी खंगालेगी। टीम के अधिकारियों के अनुसार एक दिन में सभी दस्तावेजों की जांच कर पाना संभव नहीं है। इसको आगे बढ़ाने जा सकता है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें पढ़ें….