Drug cultivator arrested in Sirsa

Sirsa में नशे की खेती करने वाला Arrest, घर में उगा रहा था अफीम के पौधे

सिरसा

हरियाणा के Sirsa जिले के दया सिंह थेहड़ गांव में एक घर के अंदर व्यक्ति अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर घर की चारदीवारी में लगाए गए अफीम के पौधो को कब्जे में ले लिया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान रघुबीर सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद रघुबीर के घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी रघुबीर सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि रघुबीर उर्फ वीर सिंह निवासी दया सिंह थेहड़ ने अपने घर के अंदक अफीम के पौधे लगा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत रघुबीर के घर में छापेमारी की। मकान में एक व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रघुबीर सिंह उर्फ वीर सिंह बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे नोटिस देकर मकान की तलाशी ली तो मकान की चारदीवारी में अफीम के पौधे उगे दिखाई दिए।

10 किलो 400 ग्राम पौधो का वजन

Whatsapp Channel Join

पुलिस ने रघुबीर सिंह ने अफीम की खेती करने का लाइसेंस मांगा,जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने अफीम के पौधों को उखाड़कर उसका वजन किया तो वजन 10 किलो 400 ग्राम निकला। पुलिस ने आरोपी रघुबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि आरोपी रघुबीर को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।