http://citytehelka.in/gobind-kanda-k-ghar-sirsa-me-cm-aaj-krenge-dinner/

कांडा बंधुओं की सिरसा, ऐलनाबाद व रानियां तीन सीटों नजर, सीएम आज करेंगे गोबिंद के घर डिनर

सिरसा

हरियाणा की राजनीति दिन-प्रतिदिन न जाने कब कौन सा मोड़ ले जाए कोई नहीं कह सकता। हरियाणा राजनीति में अब चर्चा है कि ऐलनाबाद और सिरसा के साथ-साथ रानियां की सीट पर भी कांडा बंधु अपनी नजर जमाए हुए हैं।

बता दें कि भाजपा नेता गोबिंद कांडा ही मुख्य रूप से सीएम की साइक्लोथॉन यात्रा की कमान संभालते नजर आ रहे हैं। इस कमान ने राजनीतिक गलियारों में कुछ हलचल पैदा कर दी है।

साइक्लोथॉन के बहाने भाजपा कर रह पूरे प्रदेश की नब्ज टटोलने का काम

भाजपा का साइक्लोथॉन के बहाने राजनीतिक नब्ज टटोलने का काम पूरे प्रदेश में चल रहा है। ऐसे में साइक्लोथॉन यात्रा को सिरसा जिले में प्रवेश किए हुए दो दिन हो गए हैं। लेकिन राजनीतिक सरगर्मी अभी तक ज्यादा देखने को नहीं मिली है। भाजपा नेता गोबिंद कांडा ही मुख्य रूप से यात्रा की कमान संभालते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री का डिनर प्रोग्राम भी शनिवार को कांडा के आवास पर है।

रानियां सीट पर भी कांडा बंधु की नजर

राजनीतिक चर्चाएं हैं कि ऐलनाबाद और सिरसा के साथ-साथ रानियां की सीट पर भी कांडा बंधु नजर जमाए हुए हैं। तीन सीटों को लेकर वह अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। वहीं अन्य नेताओं की कार्यक्रम से दूरियां कई सवाल भी खड़े कर रही हैं। यह सरकार के प्रति नाराजगी है या कुछ अन्य कारणों से भाजपा नेताओं ने अपनी दूरियां बनाई हुई है। यह भविष्य के गर्त में है, जो आने वाला समय ही बताएगा।

चौधरी रणजीत सिंह के गढ़ में सेंधमारी

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह इन दिनों हिसार की लोकसभा सीट की दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं। उनकी इसी इच्छा के चलते उनके गढ़ में सेंधमारी के कयास लगाए जा रहे हैं। अब इसमें कितनी सच्चाई है। यह आने वाला वक्त ही बताएगा।