farmers' tokens will be deducted online from December 14

Sonipat : सॉफ्टवेयर का ट्रायल सफल, 14 दिसम्बर से ऑनलाइन कटेगा किसानों का टोकन

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

सोनीपत शूगर मिल प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। मिल प्रशासन 14 दिसम्बर से ऑनलाइन टोकन सिस्टम भी लागू करने जा रहा है। जिसके तहत किसान को टोकन लगवाने के लिए मिल में पहुंचने की जरूरत नही पड़ेगी।

प्रदेश में सबसे हाईटेक शूगरमिलों में शामिल सोनीपत शूगर मिल किसानों को एक और बड़ी सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है। सॉफ्टवेयर ट्रायल प्रक्रिया सफल होने के बाद मिल प्रशासन ने अब 14 दिसम्बर से ऑनलाइन टोकन सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। जिसके बाद किसान अब मिल के एप पर से ही ऑनलाइन तरीके से अपना टोकन लगवा सकता है।नया सिस्टम लागू होने के बाद किसान घर से ही अपना टोकन लगवा सकेगा। ऑनलाइन टोकन सिस्टम लागू होने से किसानों को घंटों यार्ड में इंतजार करने की भी जरूरत नही होगी।

यार्ड में घंटों नही करना पड़ेगा इंतजार

Whatsapp Channel Join

किसानों को पर्ची जारी होने के बाद किसान अपना गन्ना लेकर सीधे मिल में पहुंचना है। जिसके बाद वह गेट पर टोकन लगवाता है। टोकन लगने के बाद उसे नम्बर का इंतजार करना पड़ता है। कई बार किसान को 6 से 12 घंटे तक यार्ड में इंतजार करना पड़ता है। जिसके कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती है। परन्तु नया सिस्टम लागू होने के बाद किसान घर से ही अपना टोकन लगवा सकेगा।

घर बैठे टोकन लगवा सकेंगे किसान

नया ऑनलाइन टोकन सिस्टम लागू होने के बाद सोनीपत शूगर मिल के यार्ड में जाम लगने की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। क्योंकि किसान न सिर्फ ऑनलाइन तरीके से अपना टोकन लगवा पाएगा, बल्कि उसे पल-पल की जानकारी भी उसके मोबाइल पर प्राप्त होती रहेगी कि कांटे पर अब कौन से टोकन का गन्ना खड़ा है। ऐसे में किसान तभी घर से चलेगा, जब उसका टोकन नम्बर आने वाला होगा। किसान मुश्किल से एक घंटे के अंदर अपना गन्ना डालकर वापस घर लौट सकता है। ऑनलाइन टोकन सिस्टम लागू होने से किसानों को घंटों यार्ड में इंतजार करने की भी जरूरत नही होगी।