Death

Sonipat : फैक्टरी में शीशा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा सोनीपत

हरियाणा के Sonipat के गन्नौर क्षेत्र में स्थित वर्मा टफन ग्लास कंपनी में एक बड़ा हादसा हुआ। काम के दौरान एक शीशा मजदूर पर गिर गया, जिससे उसकी गर्दन पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे की पूरी घटना कैद हुई है।

मृतक की पहचान और घटना का विवरण
मृतक की पहचान दीपक (26) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मूल निवासी थे और फिलहाल सोनीपत के गांव लल्हेड़ी में रहते थे। हादसे के समय दीपक कंपनी में काम कर रहे थे। जब अन्य कर्मचारी शीशे की लेयर को उठा रहे थे, तभी उनके हाथ से शीशा छूट गया और सीधे दीपक की गर्दन पर गिर गया।

साथियों की कोशिशें नाकाम
साथी कर्मचारियों ने शीशे को हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। इस हादसे से फैक्टरी में भगदड़ मच गई।

Whatsapp Channel Join

images 7 1

पुलिस कार्रवाई और छानबीन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना को लेकर परिजनों की शिकायत पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और इसकी जांच की जा रही है। हादसे के कारणों और फैक्टरी की सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की जाएगी।

अन्य खबरें