रात को चोर जाग रहे, पुलिस सो रही, पुलिस की कार्यशैली पर हो रहे सवाल खड़े

सोनीपत

हरियाणा के सोनीपत जिले में चोरी का मामला सामने आया है। सोनीपत शहर के अलग-अलग हिस्सों में चोरों ने चोरी की पांच वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

विकास नगर में दो जगह हुई चोरी

सोनीपत के विकास नगर में चोरों ने मेडिकल स्टोर और अटल सेवा केंद्र को निशाना बनाया। अटल सेवा केंद्र में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई जिसमें कोहनी मार कर गौशाला के दानपात्र को तोड़ता हुआ चोर नजर आया।

Whatsapp Channel Join

वहीं मेडिकल स्टोर पर शटर और शीशा तोड़कर चोरी करने के दौरान चोर लहूलुहान हो गया। मौके पर मेडिकल स्टोर में चोर के खून की बूंदे पड़ी हुई नजर आई।

विकासनगर में हुई चोरी की वारदात को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

एक ही अंदाज में तीन दुकानों पर चोरी

साथ ही दिल्ली कैंप रोड पर एक ही अंदाज में तीन दुकानों पर चोरी की गई। आपको बतादें कि छत के रास्ते से दिल्ली कैंप की तीन दुकानों में चोर दाखिल हुए। दुकान से हजारों की नगदी, हजारों की सिगरेट और तीनों दुकानों के सीसीटीवी डीवीआर लेकर चोर फरार हुए।

सेक्टर 27थाना पुलिस ने दिल्ली कैम्प की दुकानों की चोरी को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।