sonipat news,

Sonipat के नागरिक अस्पताल में मानसून के बाद बीमारियों का इजाफा, मरीज की संख्या में हुई 5 गुना बढ़ोतरी

सोनीपत

मानसून के चलते Sonipat के नागरिक अस्पताल में मौसमी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मानसून आने के बाद उल्टी और दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जहां उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में 5 गुना इजाफा हो गया है। बारिश के सीजन में मच्छर से पहले वाली बीमारियों का भी प्रकोप बड़ा है। वहीं उन्होंने बताया है कि बारिश के चलते डेंगू और मलेरिया के केसेस लगातार बढ़ रहे हैं।

Screenshot 532

हालांकि बुखार आने की स्थिति में उनके चेकअप हो रहे हैं लेकिन अभी तक के उनकी ओपीडी में कोई भी क्लियर डेंगू और मलेरिया से संबंधित मरीज नहीं आया है। वहीं सस्पेक्ट मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है। डॉक्टर शैलेंद्र ने यह भी कहा है कि अपने घरों के आसपास या छत पर पानी का इकट्ठा न होने दें। वहीं डॉक्टर ने यह भी कहा बासी भोजन बिल्कुल ना खाएं और ताजा भोजन ही सेवन करें। वहीं नागरिक अस्पताल में मानसून बीमारी से ग्रस्त 600 के आसपास प्रतिदिन ओपीडी पहुंच रही है।

Read more