SONIPAT NEWS

MLA Surendra Pawar की ED गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहनी बेड़ियां!

सोनीपत

सोनीपत MLA Surendra Pawar को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार भाजपा के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे है। रविवार को भी शहर के गांधी चौक पर पार्षद संजय बड़वासनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुद को बेड़ियो से जकडकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनावों के परिणामों में कांग्रेस की बढ़त से भाजपा बौखला गई है। यही कारण है कि विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ईडी का इस्तेमाल करके कांग्रेस के नेताओं को निशाना बना रही है। पार्षद संजय बड़वासनिया ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। लेकिन कांग्रेस और प्रदेश की जनता भाजपा के इस तरह के कदमों से घबराने वाली नही है। आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका जवाब वोट डालकर सरकार को दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाएं सिर्फ और सिर्फ विपक्षी नेताओं की जांच के लिए लगा रखी है। भाजपा सरकार में जगह-जगह घोटाले हो रहे हैं, लेकिन उनकी जांच के लिए कोई कदम नही उठाया जाता । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि न्याय की लड़ाई कांग्रेस लड़ती रहेगी।

अन्य खबरें