हरियाणा के हजारों यात्री हर रोज हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करते हैं लेकिन परिवहन डिपो परिसर में गंदा और बदबूदार पानी भरा हो तो किसी को कैसा लगेगा। ऐसे ही कुछ हालात बन रहे हैं Sonipat बस अड्डे पर जहां दैनिक यात्रियों का बस तक भी पहुंचना मुश्किल हों रहा था।
बता दें कि सोनीपत के परिवहन डिपो परिसर में बुधवार को गंदा और बदबूदार पानी भरने की वजह से सरकारी बसों में यात्रा करने वाले हज़ारों दैनिक यात्री भारी परेशानी सहन करने के लिए मजबूर हो रेह हैं। हालात कुछ इस तरह बन रहे थे कि ड्रेन नंबर 6 का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर डिपो के परिसर में घुस गया।
जी का जंजाल बना हुआ है यह पानी
इस मामले पर ड्राईवर मुकेश कुमार ने बताया कि गंदा पानी भरने की वजह से सब यात्री दुखी और परेशान हैं बसों में अगली खिड़की से चढ़ना भी दुर्भर है। ड्रेन नंबर 6 से निकला गंदा पानी जी का जंजाल बन रहा है जिससे बदबू भी काफ़ी आ रही है।
बता दें कि यहां गंदे पानी की वजह से लोग सरकारी बसों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। साथ ही अगर जाने का प्रयास करते भी हैं तो कपड़े खराब हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारी इस मामले पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। महिलाओं को और बच्चों को भी दिक्कत परेशानी हो रही है।

ऐसे में फिलहाल सुबह के समय गंदा पानी चिंता का विषय जरूर बना हुआ है। वहीं दैनिक यात्रियों की प्रशासन से गुहार है कि जल्द ही इस समस्या का स्थाई समाधान करें।







