यमुना में तैरता मिला महिला का शव, मची खलबली

सोनीपत

सोनीपत के गांव कीलोहड़द में पश्चिमी यमुना नहर में तैरता हुआ देर रात को एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव मिलने से आसपास के सभी क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने शव को देखते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को यमुना नहर से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने नागरिक हॉस्पिटल में भिजवाया।

Whatsapp Channel Join

अब तक शव की कोई भी पहचान नहीं हो पाई है। महिला की पहचान करने में पुलिस मामले की जांच कर रही है।