sonipat

Sonipat में किसानों ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ जताया रोष प्रदर्शन, पढ़िए क्या है वजह

सोनीपत

Sonipat के घसौली गांव के किसानों ने एक फैक्ट्री संचालक पर मनमानी के आरोप लगाए है। किसान का आरोप है कि फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी व कंबल रेशा उसके खेत में जा रहा है, जिससे उसकी फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। प्रभावित किसानों ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। इसके साथ ही गन्नौर एसडीएम डा. निर्मल नागर को अवगत कर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई व खराब फसल का मुआवजा दिलाये जाने की गुहार लगाई है।

WhatsApp Image 2024 11 19 at 12.00.57 PM 1

वहीं एसडीएम निर्मल नागर ने बताया कि घसौली गांव के किसानों ने फोन पर संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत कराया है। मंगलवार को पीड़ित किसानों को बुलाया है। समस्या जानने के बाद मुआयना किया जाएगा। अगर लापरवाही मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि किसानों को किसी तरह से नुकसान न हो।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 720

बच्चों की पढ़ाई का खर्च फसल बेचकर चलता है

किसान रजनीश त्यागी ने बताया कि फैक्ट्री से निकल रहे केमिकल और रेशा से साथ लगते खेतों में फसल खराब हो रही है। इसके अलावा केमिकल पानी पीने से पशु भी मर रहे हैं। जिन किसानों के खेत फैक्ट्री के साथ है, उनके लिए खेती करना मुश्किल हो गया है, जबकि किसान का घर व बच्चों की पढ़ाई का खर्च फसल बेचकर चलता है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 2 साल से समस्या बनी है। ग्रामीण मामले को लेकर फैक्ट्री संचालक व पुलिस के पास जा चुके है, पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर आखिर में किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2024 11 19 at 12.00.58 PM

घसौली गांव से किसान सुरेश त्यागी ने बताया कि राजकीय प्राइमरी स्कूल, उमेदगढ़ के पास करीब साढ़े 3 एकड़ में कंबल फैक्ट्री लगी है। फैक्ट्री के साथ में उसके खेत है, जहां पर वह गेहूं व धान की बुवाई करता है। आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी व कंबल रेशा खेत में आ रहा है। जिसके चलते फसल बर्बाद हो रही है। इतना ही नहीं कंबल का रेशा फसल में जमा होने से मंडी में आढ़ती खरीद नहीं रही है।

कोई कार्यवाही नहीं हुई

सालभर पहले मामले को लेकर मुरथल पुलिस को लिखित रिपोर्ट लिखाई गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। फैक्ट्री संचालक भी टालमटोल कर रहा है। समस्या गंभीर होने पर काफी परेशान हूं, फसल अच्छी नहीं होने पर घर का गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा है। किसान प्रदीप ने बताया कि एक तरफ सरकार पॉल्यूशन खत्म करने की बात कहती है।

WhatsApp Image 2024 11 19 at 12.00.56 PM 1

दूसरी तरफ फैक्ट्री संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। उनके खेतों के साथ कंबल फैक्ट्री पॉल्यूशन फैला रही है। फैक्ट्री के साथ लगते खेत में फसल खराब हो रही है। किसान खेत में काम करते है तो उन्हें सांस लेना दूभर हो जाता है। आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी भरा हुआ है। गांव के सतीश नाम के शख्स के करीब 12 मवेशियों की केमिकल पानी पीने से मौत हो गई। फैक्ट्री संचालक कहता है कि उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। मांग है कि सरकार ठोस एक्शन लें।

WhatsApp Image 2024 11 19 at 12.00.57 PM

अन्य खबरें..