Sonipat में नेशनल हाईवे 44 पर दिल्ली से पानीपत की तरफ जा रही एक कार में अचानक से आग लग गई। कार चालक ने कूद कर जान बचाई। कार में आग लगने की वजह गर्मी के कारण इंजन में हुए शॉट सर्किट को माना जा रहा है। हाइवे पर धू – धू कर जलती कार की वजह से कुछ समय तक अन्य वाहन चालकों को भी रुकना पड़ा।
मौके पर जब तक दमकल विभाग के फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लेकर पहुंचे तब तक कार जल कर खाक हो चुकी थीं। मौके पर पहुंचे हाइवे अथोर्टी के कर्मचारियो ने हाड़रा गाड़ी को मौके पर बुलाकर जली हुई कार को हाइवे से हटवाकर वाहनों के आवागमन को सुचारू रूप से शुरू करवाया।






