गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में घसौली गांव के पास यमुना नदी में गैस पाइप लाइन लीक हो गई। लगातार हो रही बारीश के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। पानीपत रिफाइनरी की लाइन यमुना में लीक होने से पानी में गैस का प्रेशर देखने को मिला है। विभाग द्वारा प्रेशर को पीछे से कम करवा दिया है। बता दें कि पानीपत रिफायनरी से गैस पाइपलाइन यमुना से होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जाती है।