हत्या की वारदात से दहला गोहाना, गला काटकर युवक की हत्या

सोनीपत

हरियाणा के सोनीपत के क्षेत्र गोहाना में एक ही हफ्ते में दूसरी हत्या की खबर सामने आई। जिस वजह से क्षेत्र में पूरी तरह से सनसनी मची हुई है। जिसके चलते गोहाना वासियों में दहशत का माहौल दिखाई देने लगा है। असल में रविवार देर रात को एक 45 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात युवकों द्वारा गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया।

मृतक की पहचान अशोक उर्फ बंटू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अशोक गोहाना के आदर्श नगर की गली नंबर 1 में सत्यानंद पब्लिक स्कूल के नजदीक रहता था। अशोक के घर ताला लगा हुआ था और उसका शव घर के बाहर पड़ा हुआ था।

मृतक अशोक रेहडी लगाकर मजदूरी का काम करता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लिया और नागरिक हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी की भी जांच की कर रही है। साथ ही परिजनों को आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।

Whatsapp Channel Join

परिजनों ने किया शक जाहिर
बता दें कि 3 दिन पहले गोहाना में ही एक युवक की सुआ मारकर हत्या की गई थी, एक ही सप्ताह में ये दूसरी घटना गोहाना वासियों को देखने को मिल रही है। अशोक के भतीजे ने बताया कि वह उसका सगा चाचा था और अक्सर वह उनके साथ झगड़ा करता था, तो वह यहां से छोड़कर कहीं और रहने लगे थे। वहीं बुजुर्ग महिला ने बताया कि अशोक के साथ दो अन्य युवक भी थे, परिजनों ने उन पर ही शक जाहिर किया है।

चौक पर दो अन्य युवकों के साथ बैठा था अशोक – अधिकारी
मामले को लेकर जांच कर रहे पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अशोक का गला काटकर हत्या की गई है और घर के बाहर ही उसका शव मिला है। वहीं घर के बाहर भी ताला लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। शाम के समय अशोक चौक पर दो अन्य युवकों के साथ बैठा हुआ देखे जाने की बात भी सामने आई है।