दहेज की भेंट चढ़ी 2 बच्चों की मां, तेल छिड़कर जलाया जिंदा

सोनीपत

देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है। सोनीपत में एक ओर महिला दहेज की भेंट चढ़ गई है। विवाहिता की रात को संदिग्ध हालत में झुलसने से मौत हो गई।

मायके के लोगों ने पुलिस को बताया कि ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को तेल छिड़क उसे जिंदा जला कर मार डाला। थाना मोहाना में पुलिस ने उसके पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

क्या है सारा मामला

Whatsapp Channel Join

महिला के पिता  कर्मबीर ने पुलिस शिकायत ने बताया कि उसने अपने बेटी रीतू (26) की शादी गांव माहरा  में  सुमित के साथ 26 नवंबर 2016 को हिन्दू  रीति- रिवाजों के अनुसार की थी। शादी के बाद रीतू को 2 बच्चे बड़ा लड़का देवा (4)  व लड़की प्रिया (3) हुए थे।

कर्मबीर ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही रीतू का पति सुमित और ससुर अशोक और उसकी सास  रीतू को दहेज के लिए परेशान करने लगे। आरोप है कि उस पर बार-बार मायके से रुपए लेकर आने के लिए दबाव डाला गया। कर्मबीर ने बताया कि सुमित और उसके माता-पिता ने मिलकर  रीतू पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद रीतू को रोहतक मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान रीतू की मौत हो गई।

पुलिस को उसके पिता कर्मबीर ने बताया कि रीतू की हत्या दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने कर दी। इन तीनों ने रीतू पर तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने मोहाना थाना में तीनों के खिलाफ धारा 304बी, 34 आईपीसी  के तहत केस दर्ज किया है। शव को आज पोस्टमॉर्टम के बाद घरवालों को सौंपा जाएगा।