Pradeep Sangwan

बरोदा सीट पर Pradeep Sangwan बने भाजपा उम्मीदवार, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सोनीपत

भाजपा ने बरोदा विधानसभा सीट से Pradeep Sangwan को उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। प्रदीप सांगवान की बहन ने उन्हें विजय तिलक कर मिठाई खिलाई।

प्रदीप सांगवान ने कहा कि यह हुड्डा का गढ़ नहीं है, बल्कि यह जनता और किशन सिंह सांगवान का गढ़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा लोगों को गुमराह कर वोट लेने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार के चुनाव में भी हुड्डा को मुंह की खानी पड़ी थी।

स्थानीय मुद्दों पर बोले प्रदीप सांगवान
प्रदीप सांगवान ने बरोदा क्षेत्र के विकास पर जोर देते हुए कहा कि टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत, पीने के पानी की समस्या का समाधान और यूनिवर्सिटी के निर्माण पर काम उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़े उद्योगों की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

Whatsapp Channel Join

हुड्डा के गढ़ का जवाब, जनता का समर्थन
सांगवान ने कहा कि बरोदा क्षेत्र में भाजपा का समर्थन बढ़ रहा है और इस बार यहां कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने कई परिवारों की राजनीतिक हत्या की है और अब जनता उन्हें पहचान चुकी है। सांगवान ने विश्वास जताया कि सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा विजयी होगी।

भविष्य की योजनाएं
सांगवान ने कहा कि तीसरी बार नायब सैनी की सरकार बनने के बाद सबसे पहले बरोदा में यूनिवर्सिटी और औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने अपने पिता किशन सिंह सांगवान की कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि उनके समय में उन्होंने जनता की समस्याओं को दूर किया और हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा। इस बयान के साथ प्रदीप सांगवान ने बरोदा में भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा ही विजयी होगी।

अन्य खबरें