रक्षक बना भक्षक: हरियाणा पुलिस के जवान की गुंडागर्दी, 5 माह की गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात

सोनीपत

भटगांव में हरियाणा पुलिसकर्मी और उसके सरपंच परिवार की गुंडागर्दी देखने को मिली है। इंसानियत को शर्मशार करते हुए पुलिसकर्मी और उसके पिता ने 5 महीने की गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव के सरपंच परिवार पर आरोप है कि पंच परिवार द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे और उसको तोड़ दिया गया। जब सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का कारण पूछा तो महिला सरपंच के ससुर करण सिंह और उसके पुत्र पुलिसकर्मी सुमित द्वारा 5 महीने की गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी।

सरपंच परिवार की गुंडागर्दी से पूरा गांव परेशान

Whatsapp Channel Join

गांव के लोगों की सहमति और पंच की समिति से सरपंच को हटाने को लेकर जिला उपायुक्त को शिकायत दी थी। इसी की रंजिश को रखते हुए पंच परिवार के साथ मारपीट हुई है। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। पीड़ित परिवार को पहले भी धमकी मिली थी। आपसी रंजिश के चलते सीसीटीवी लगवाए थे। सरपंच से परिवार की गुंडागर्दी से पूरा गांव परेशान है और इसी को लेकर जिला उपायुक्त को भी शिकायत पहले कई बार दी जा चुकी है।

पीड़ित परिवार को पहले भी कई बार दे चुके थे धमकी

भटगांव डुंगरान में बतौर सरपंच के पद पर प्रियंका को चुना गया है और उसका सारा कार्य उसके ससुर करण सिंह करते हैं। सरपंच के ससुर पर आरोप है कि गांव के सभी पंच पर कोरे कागज पर सिग्नेचर करवाते हैं और सिग्नेचर का पंच द्वारा विरोध किया गया तो उससे रंजिश रखे हुए हैं। पंच परिवार के साथ पहले भी कई बार धमकी और गाली गलौज के मामले सामने आए हैं।

झगड़े से पहले पीड़ित परिवार की गाड़ी में आग लगाने की भी धमकी दी गई थी। इसी को लेकर पंच परिवार ने अपने घर के सामने सीसीटीवी लगवा लिए। पुरानी रंजीश  के कारण सरपंच परिवार के पुलिस कर्मचारी सुमित पर आरोप कि सीसीटीवी को भी तोड़ दिया गया। वारदात का वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। वही पंच परिवार का आरोप है कि उन्हें पुलिस की भी धौंस दिखाई जा रही है।