SONIPAT ROTRY CLUB

Sonipat : डिस्ट्रिक्ट थैंक्सगिविंग समारोह में Rotary Club Midtown को सर्वोच्च पुरुस्कार से किया गया सम्मानित

सोनीपत

रोटरी क्लब Sonipat मिडटाउन को डिट्रिक्ट थैंक्सगिविंग समारोह में शहर और समाज की भलाई के लिए किये गए कार्यो के लिए रोटरी डिट्रिक्ट 3012 के सर्वोच्च पुरुस्कार कोहिनूर क्लब से सम्मानित किया गया। रोटरी की छवि लोगो में बनाने के लिए पब्लिक इमेज अवार्ड भी दिया गया। क्लब प्रेसिडेंट रविन्द्र भारद्वाज ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रियतोष गुप्ता का आभार व्यक्त किया और क्लब मेंबर्स जिन्होंने इस मुहीम में साथ दिया उनका भी दिल से धन्यवाद किया।

रविन्द्र भारद्वाज ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज की बेहतरी के लिए कार्य करना है जिसके लिए रोटरी क्लब के सभी सदस्य प्रतिबद्ध है। जैसे पिछले वर्ष क्लब ने बच्चों की पढाई के लिए विशेष मुहीम चलाई जिसमे स्कूल में बैठने के लिए बैंचों की व्यवस्था हो, पीने के पानी के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था हो या टॉयलेट निर्माण। फाजिलपुर स्कूल का नवीनीकरण रोटरी सोनीपत मिडटाउन की ओर से कराया गया। शहर में सफाई के लिए क्लब ने 150 डस्टबिन नगर निगम को दिए।

WhatsApp Image 2024 07 01 at 3.41.47 PM

फ्री हेल्थ चेक कैंप और दवाइयों का वितरण क्लब की ओर से किया गया। मॉडल टाउन पार्क नवीनीकरण और शहरवासियों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए साइक्लाथोन और मैराथन जैसे कार्यकर्म क्लब की ओर से कराये गए। आने वाले वर्ष में भी रोटरी क्लब सोनीपत मिडटाउन समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाता रहेगा। अवार्ड सेरेमनी में क्लब ट्रेनर संदीप जेटली को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भूपेश खन्ना, कमल वर्मा, मुख्त्यार सिंह, राजीव तनेजा, पूजा भारद्वाज, अंकिता खन्ना, गीता, अंजू तनेजा व मैहर कौर उपस्थित रहे।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें