Sonipat : गेटवे इंस्टीट्यूट, सोनीपत में बहुप्रतीक्षित 11वीं वार्षिक “AHPS” मेगा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में पूरे देश से 1100 से अधिक छात्रों और 250 से अधिक स्कूल लीडर्स, डायरेक्टर्स एवं प्रिंसिपल्स ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता पिछले 10 वर्षों से अकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल्स समूह द्वारा अपने 110 से ज्यादा स्कूलों के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।
छात्रों के विकास के लिए मंच

बचपन और ए.एच.पी.एस. की उपाध्यक्ष (अकेडमिक), श्रीमती रोज़ी आहूजा ने आयोजन को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “ए.एच.पी.एस. में, हम अपने छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान करने का प्रयास करते हैं। यह मेगा प्रतियोगिता छात्रों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और सहयोग तथा नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने का मंच प्रदान करती है।”
विशेष कार्यशाला का आयोजन

इस अवसर पर IIT स्नातकों द्वारा अकेडमिक हाइट्स के छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बच्चों की क्षमताओं को सुधारना और गणित विषय के प्रति रुचि पैदा करना था।
चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण

ए.एच.पी.एस. ग्रुप की प्रबंधन टीम द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस मौके पर श्री एन.के. जैन (सी.एफ.ओ.), श्री तिजय गुप्ता (सी.ओ.ओ.), श्रीमती उमा देवी (उपाध्यक्ष- कंटेंट एवं करिकुलम), श्री कृष्ण शर्मा (उपाध्यक्ष- मार्केटिंग एवं सेल्स), और श्रीमती अनामिका चड्ढा (राष्ट्रीय प्रमुख) उपस्थित रहे। दिन का समापन जोश और उत्साह से भरे लाइव बैंड प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसने छात्रों को प्रोत्साहित किया और पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना दिया।







