sonipat police

Sonipat मर्डर मिस्ट्री सुलझी: महिला का सिर काटकर प्रेमिका को भेजी थी मुंडी, पुलिस ने किया आरोपी को काबू

सोनीपत

Sonipat के सेक्टर 3 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक महिला मुन्नी देवी की गर्दन कटी हुई पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की।

आरोपी की पत्नी ममता अपने किसी अन्य दोस्त के साथ रह रही थी, और आरोपी को शक था कि उसकी सास उसकी पत्नी को इस रिश्ते में मदद कर रही है। इस शक के चलते आरोपी ने अपनी सास की हत्या कर दी।

घटना के बाद, आरोपी ने कई बार अपना ठिकाना बदला और बिहार, दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर रहकर छिपा रहा। अंततः वह सोनीपत के विकास नगर में एक किराए के मकान में पाया गया। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Whatsapp Channel Join

जानिए क्या है सारा मामला

Sonipat में हत्या के बाद गायब महिला का सिर उसके पूर्व दामाद के थैले में मिला है। महिला का सिर कटा शव 13 सितंबर को सुबह ऑटो मार्केट के पास झाड़ियों में मिला था। हत्या के बाद महिला के पूर्व दामाद ने सिर को थैले में डालकर अपने साथ लिया था। शनिवार को पुलिस ने 3 किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया और बाद में महिला का सिर उसके क्वार्टर में थैले में मिला।जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की बेटी ने घर से भाग कर नानूराम उर्फ लालू मुखिया से प्रेम विवाह किया था। बाद में उसने लालू मुखिया को छोड़कर सुधीर से शादी कर ली।

लालू मुखिया अब महिला के परिवार पर दबाव डाल रहा था। रंजिश के चलते महिला की हत्या की गई थी। शनिवार को लालू मुखिया ने सुधीर को फोन करके थैले में महिला के कपड़े दिए, जिसमें उसका कटा हुआ सिर मिला। महिला चवन्नी देवी (45) की हत्या बड़ी निर्ममता के साथ की गई थी, उसके सिर और उंगलियां काटी गई थीं। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। महिला का शव शुक्रवार को पाया गया था।

Read More News…..