सोनीपत के ककरोई गांव में नहर में कर गिरने से तीन की मौत मामले में पहचान हो गई है। गाड़ी में पांच दोस्त इकट्ठे होकर मुरथल में परांठे खाकर लौट के दौरान गांव ककरोई में पश्चिमी यमुना में तेज रफ्तार गाड़ी मौके पर तीन दोस्त की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखविंदर, नवीन और अरविंद के रूप में हुई है। वही गांव बड़वासनी के नजदीक गाड़ी से सुंदर को उतार दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ से विक्रम क़े शव को ढूंढा जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
दिल्ली के रहने वाले पांच दोस्त मुरथल के पराठे खाने के लिए पहुंचे थे। खाना खाने क़े बाद पांचो दोस्त पश्चिमी यमुना लिंक नहर के बीच वाली सड़क से होकर दिल्ली जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक पांचो शराब के नशे में थे। जहां गांव बड़वासनी के नजदीक दिल्ली के ही रहने वाले सुंदर को गाड़ी से नीचे उतार दिया था।

उसके बाद वेगनार गाड़ी की तेज गति होने के कारण गांव ककरोई में अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर मेजर गिरी। जहां स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने क्रेन के माध्यम से गाड़ी को बाहर निकाला। मौके पर तीन की मौत हो गई थी, वहीं चौथा युवक विक्रम का अभी तक के कोई भी पता नहीं चल सका है।

विक्रम की तलाश में जुटे पुलिस व परिजन
पुलिस और परिजन ने लगातार विक्रम की तलाश में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक सुखविंदर सिंह सुल्तानपुरी दिल्ली का रहने वाला था और घर पर ही रहता था। वही नवीन सुल्तानपुरी दिल्ली और अरविंद अमन विहार सुल्तानपुरी कर रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक अरविंद प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस तीनों दोस्तों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू की है।