राहुल गांधी 8 जुलाई को सोनीपत पहुंचे थे तब ही उन्होंने मदीना की महिलाओं से वादा किया था कि उनकी मुलाकात सोनिया और प्रियंका गांधी से करवाएंगे। राहुल गांधी ने आज अपना वादा पूरा कर दिया। मदीना की महिलाएं आज प्रियंका के घर पहुंची। उनके साथ लंच किया और सोनिया गांधी के साथ डांस भी किया।
राहुल गांधी के अचानक सोनीपत पहुंचने और खेतों में काम करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी हरियाणा की महिलाओं से मिली हैं।
इस मुलाकात की भूमिका 8 जुलाई को ही बन गई थी जब राहुल गांधी दिल्ली से सटे सोनीपत के दौर पर पहुंचे थे। वहां पहुंचकर राहुल गांधी ने खेतों में धान की रोपाई की, किसानों से बातचीत की और ट्रैक्टर भी चलाया।
इस दौरान राहुल गांधी का किसानों से बातचीत का वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में वह दो किसानों से बात करते हुए दिखे थे। राहुल गांधी ने किसानों से पूछा था कि देश में सबकुछ तो प्राइवेट हो रहा है तो, इसका फायदा किसे हो रहा है।
राहुल के इस सवाल पर किसानों ने जवाब दिया था कि इससे तो केवल बड़े लोगों और अमीरों को ही फायदा हो रहा है।

