हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी Sonipat के बरोदा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। मोहनलाल बडोली भाजपा प्रत्याशी सोनीपत के लिए वोट की अपील की और लगातार कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस का कार्य दंगे करने का रहा है, कांग्रेस की नीति आपस में लड़ाने की रही है और लड़ाकर भय पैदा करने की नीति रही है। कांग्रेस के लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को कभी सम्मान नहीं दिया।
हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच से बोलते हुए कहा है कि सर पर जो पगड़ी रखी है। यह सम्मान मेरा नहीं बरोदा की सरदारी है। 2014 पहले से स्थिति देश में भ्रष्टाचार था। गर्मी में बिजली देखने को नहीं मिलती थी। कांग्रेस का विकास में नहीं भ्रष्टाचार में विश्वास था।
कांग्रेस 272 सीटों पर चुनाव लड़ रही है
देश के लोग सोचते थे, कांग्रेस से कैसे छुटकारा मिले। 2024 में कांग्रेस 272 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आज देश के लोग इंडिया गठबंधन की तरफ देख रहे हैं। जहां अपनी-अपनी डफली अपना-अपना राग नजर आ रहा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का कार्य दंगे करने का रहा है कांग्रेस की नीति आपस में लड़ाने की रही है और लड़ाकर भय पैदा करने की नीति रही है। आज मोदी के हाथ में देश से सुरक्षित है।
राहुल गांधी की कैलकुलेशन ठीक नहीं है, झूठ बोलते हैं…
उन्होंने कहा मोहनलाल बडोली मेरा भाई है, बरोदा का कोई भी काम होगा, वह काम होगा और किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने झूठ बोला कि गरीब लोगों के खाते में एक लाख रुपये पहुंचाएंगे। वोट लेने का एक षड्यंत्र करते हैं। राहुल गांधी की कैलकुलेशन ठीक नहीं है, झूठ बोलते हैं। राहुल गांधी की झूठ के कारण राजस्थान में 4000 किसानों ने आत्महत्या की, क्योंकि राहुल गांधी ने कहा था कि सभी किसानों का सारा कर्जा माफ कर दूंगा।
कांग्रेस ने कश्मीर में पंडितों के साथ अत्याचार किया
कांग्रेस के लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को कभी सम्मान नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी ने संविधान के अनुरूप ही काम किए हैं। आने वाले समय में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम किया जाएगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में पंडितों के साथ अत्याचार किया है देश की जनता कांग्रेस का सच पूर्ण रूप से जान चुकी है।