काम ना करने पर टीचर पर बच्ची को थप्पड़ मारने का आरोप, दाई आंख की गई रोशनी

सोनीपत

गांव गढ़ी केसरी में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 7 साल की बच्ची के साथ मारपीट के कारण स्कूल छूट गया। जहां होमवर्क के ठीक से न करने पर शिक्षिका पर 7 साल की बच्ची को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। आरोप है कि मारपीट के कारण 7 साल की बच्ची की दाईं आंख की रोशनी चली गई है।

पीड़ित परिवार ने शिक्षिका के पति और ससुर पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है कि मामले को लेकर शिकायत बंद कर दें। वहीं पूरे मामले को लेकर टीचर मोनिका सभी आरोपों को निराधार बता रही है।

2 5

जानकारी अनुसार गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी केसरी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका पर 7 साल की एक बच्ची के साथ मारपीट करने से एक आंख की रोशनी चले जाने का आरोप लगा है। गढ़ी केसरी की रहने वाली मां अरवीना ने बताया कि उसकी 7 साल की बेटी शिवानी राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ी केसरी में दूसरी कक्षा में पढ़ती है और बेटी शिवानी मई महीने में स्कूल होम वर्क चेक कराने शिक्षिका मोनिका के पास गई थी। जहां शिक्षिका पर आरोप है कि शिवानी के साथ बेरहमी से मारपीट हुई है और जिसके चलते उसकी बेटी की एक आंख की रोशनी चली गई है। वही शिवानी ने भी बताया है कि होमवर्क के ठीक ढंग से न करने पर मैडम ने उसके साथ मारपीट की है।

Whatsapp Channel Join

बेटी का इलाज एम्स अस्पताल में करवा चुके

गौरतलब है कि पीड़ित परिवार अपनी बेटी का इलाज स्थानीय अस्पताल से लेकर एम्स अस्पताल में करवा चुके हैं। पीड़ित परिवार के मुताबिक डॉक्टर ने बताया है कि एक आंख से देख नहीं पाएगी और वही दूसरी आंख में भी दिक्कत बताई जा रही है। वही पीड़ित परिवार ने शिक्षिका मोनिका के पति और ससुर पर धमकी देने का आरोप लगाया है, पीड़ित परिवार ने बताया है कि उन्हें लगातार शिकायत उठाने के लिए धमकियां मिल रही।

4 2

बच्ची को जन्म से ही आंख की दिक्कत : स्कूल इंचार्ज

वही पूरे मामले को लेकर स्कूल की इंचार्ज से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि पूरा मामला निराधार है और मोनिका उनकी क्लास टीचर भी नही है। उसे दिन होमवर्क चेक करने के लिए मोनिका उनके कक्ष में गई थी, बच्ची को जन्म से ही आंख की दिक्कत रही है और उसे दिन किसी भी प्रकार की कोई मारपीट नहीं हुई है।

वहीं दूसरी तरफ आरोपी टीचर मोनिका ने बताया कि उन्होंने किसी भी बच्चों के साथ मारपीट नहीं की। झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं पूरे मामले को लेकर उन्होंने यह भी कहा है कि उनके परिवार से कोई भी नहीं आया है और न ही किसी सदस्य द्वारा धमकी दी गई है।