ढाबे पर खाना खाने रूकी महिला के लाखों के आभूषण व हैंड बैग चाेरी

सोनीपत

मुरथल में जीटी रोड पर एक ढ़ाबे पर खाना खाने रुकी महिला का  हैंड बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के हैंड बैग में महिला की हीरे की 2 अंगूठी और हीरे के दो बालियां व कुछ रुपए थे। जानकारी के मुताबिक चोरों ने कई लाख रुपए का सामान चोरी किया है। मुरथल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ढ़ाबे के सीसीटीवी में पुलिस ने संदिग्ध शख्स की फुटेज भी कब्जे में ले ली है और आरोपी की पहचान करने को लेकर तलाश में जुटी है।

बता दें कि बसंत एवेन्यू लुधियाना की रहने वाली मीनाक्षी अरोड़ा मुरथल के सुखदेव ढाबा पर खाना खाने के दौरान रुकी थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे वृंदावन से गाड़ी में सवार होकर अपने घर लुधियाना जा रहे थे। इसी दौरान परिवार के साथ खाना खाने के लिए सोनीपत में जीटी रोड पर सुखदेव अमरीक ढाबा पर रुके थे।

महिला ने खाना खाने के दौरान अपना हैंड बैग साथ वाली कुर्सी पर रखा था। इसके बाद वह अपने पति राजेश कुमार,  बेटी याना के साथ बैठ कर खाना खाने लगी। परिवार के साथ जब खाना खाकर मीनाक्षी चलने लगी तो वहां उसका हैंड बैग कुर्सी पर नही मिला। आस-पास काफी जगह तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

Whatsapp Channel Join

सीसीटीवी के आधार पर की जा रही आरोपी की पहचान

बैग में हीरे की 2 अंगूठी, हीरे की कानों की बालियां व 1000 रुपए और कुछ दूसरा सामान था। उसके बैग को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। हैंड बैग के चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर मुरथल थाना पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। थाना मुरथल के आईओ ​​​​​​​वकीब हुसैन ने बताया कि पुलिस ने धारा 454, 380 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।