Sonipat Sarv Karmachari Sangh announces

Sonipat सर्व कर्मचारी संघ का ऐलान , सरकार सुनवाई नहीं करती है तो होगा हरियाणा में बड़ा आंदोलन

सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के सोनीपत जिलें में शुक्रवार को भारी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए हरियाणा कर्मचारी असेंबली का आयोजन किया। इसके माध्यम से जितने भी विभागों की समस्याएं उनके सामने आई वह ज्ञापन देकर डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता को भेजी गई।

इस दौरान कर्मचारियों का कहना था कि सरकार उनकी मांगे कर्मचारियों से जुड़ी हुई है। जिनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम, समान वेतन के अतिरिक्त पुरानी पेंशन को लागू करना और जो कर्मचारी निकल गए हैं उनको वापस कम पर लेना शामिल है। अगर इस संबंध में सरकार में गंभीरता से विचार कर वार्ता के माध्यम से समाधान नहीं निकला तो कर्मचारी बड़ा प्रदर्शन भी हरियाणा भर में करने के लिए मजबूर हो सकते हैं।