sugar mil

Sonipat शुगर मिल के पिराई सत्र का हुआ होगा आगाज, 60 हजार क्विंटल गन्ने की पर्ची जारी

हरियाणा सोनीपत

Sonipat शुगर मिल में आज से पिराई सत्र की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे। इस दौरान मिल प्रशासन ने पिराई सत्र के पहले दो दिनों के लिए लगभग 60 हजार क्विंटल गन्ने की पर्ची किसानों को जारी की। सोनीपत शुगर मिल की प्रतिदिन पिराई क्षमता 22 हजार क्विंटल है।

Screenshot 2612

हवन यज्ञ के साथ पिराई सत्र का शुभारंभ
पिराई सत्र के प्रारंभ से पहले मिल में रिपेयरिंग का काम पूरा कर लिया गया था। आज सुबह हवन यज्ञ के साथ पिराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस दौरान सबसे पहले आने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। सोनीपत शुगर मिल ने इस बार किसानों के साथ 32 लाख क्विंटल गन्ने की बॉडिंग की है, और गन्ने की बॉडिंग प्रक्रिया इस बार ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर दर्ज रिकॉर्ड के आधार पर की गई है।

Screenshot 2616

पेपरलेस प्रक्रिया और ऑनलाइन टोकन बुकिंग सुविधा
सोनीपत शुगर मिल प्रदेश के हाईटेक शुगर मिलों में शुमार है, जहां पिराई प्रक्रिया लगभग पूरी तरह से पेपरलेस है। अब किसानों को ऑनलाइन टोकन बुकिंग सिस्टम की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे वे घर बैठे अपनी सुविधा अनुसार गन्ने का टोकन ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इससे किसानों को मिल में घंटों तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 2619

सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा का बयान
सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि गन्ने का पिराई सीजन किसानों के लिए एक उत्सव जैसा होता है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखी जाएगी और सोनीपत शुगर मिल को भी आधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि करनाल समेत कई शुगर मिलों को अपग्रेड किया गया है और सोनीपत का शुगर मिल भी इस प्रक्रिया में शामिल होगा।

Screenshot 2613

कांग्रेस पर निशाना और मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर टिप्पणी
अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अब बहम हो गया है, जिसका कोई इलाज नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड में ईवीएम पर कांग्रेस की चुप्पी से यह साफ है कि उन्हें जब चुनाव जीतने का मौका मिलता है, तब ईवीएम सही चलती है। वहीं, मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर खरीदने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का शेड्यूल काफी व्यस्त होता है और सरकार ईमानदारी से काम कर रही है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।

अन्य खबरें