IMG 20250306 WA0075 scaled

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में खेल दिवस: केमिस्ट्री विभाग के छात्रों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, फाइनल ईयर टीम रही अव्वल

हरियाणा रोहतक

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग द्वारा खेल दिवस को जोश और उमंग के साथ मनाया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल और स्टेडियम में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत केमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बलबीर आचार्य ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने अपने संबोधन में जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और मानसिक मजबूती का प्रतीक हैं।

IMG 20250307 WA0032

तेज दौड़ से लेकर रस्साकशी तक, छात्रों ने दिखाया दमखम

Whatsapp Channel Join

खेल प्रतियोगिता में कई रोमांचक दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ (लड़कियां): प्रिया, काफी और आरज़ू ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ (लड़के): दीपक, ज़हीन और गौरव विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ (लड़कियां): सुनीता, प्रिया और काफी ने बाजी मारी। रिले दौड़: इस स्पर्धा में फाइनल ईयर के छात्र विजेता रहे। फील्ड इवेंट्स में भी छात्रों ने दमखम दिखाया। क्रिकेट और रस्साकशी में फाइनल ईयर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, हालांकि जूनियर छात्रों ने उन्हें कड़ी टक्कर दी।

बैडमिंटन मुकाबले में आदित्य, शशि, दीपक, अंशिका और अलका ने मारी बाजी बैडमिंटन स्पर्धा में बेहतरीन टीम वर्क देखने को मिला। लड़कों में: आदित्य, शशि और दीपक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों में: अंशिका और अलका की जोड़ी विजेता रही। ज्ञानवर्धक व्याख्यान और पुरस्कार वितरण से हुआ समापन

मुख्य अतिथि प्रो. बलबीर आचार्य ने खेलों के महत्व और योग अभ्यास पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने छात्रों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों और टीमों को प्रो. देवेंद्र सिंह ने पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

अन्य खबरें