State President of Haryana Aam Aadmi Party and former Rajya Sabha MP Sushil Gupta

Rohtak : हरियाणा Aam Aadmi Party के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा MP Sushil Gupta ने लगाए BJP पर गंभीर आरोप, बोले- India गठबंधन के Seat शेयरिंग Formula से घबरा गई है भाजपा

बड़ी ख़बर रोहतक हरियाणा

हरिायाणा के रोहतक में पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने भाजपा पार्टी पर धमकियां देने की गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ने को लेकर धमकियां दी जा रही है और कहा जा रहा है कि अगर ऐसा नहीं किया तो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हो जाएगी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता आज रोहतक जोनल कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बोल रहे थे। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग से घबरा गई है। जल्द ही इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग की लिस्ट सामने आने वाली है और उससे भारतीय जनता पार्टी में भगदड़ मच गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी को धमकियां देनी शुरू कर दी है।

आम आदमी पार्टी इन धमकियों से डरने वाली नहीं

Whatsapp Channel Join

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को मैसेज कर यह धमकी दे रहे हैं कि इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ दो नहीं तो शराब घोटाले वाले मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल को नोटिस दिया जा रहा है और उनको गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। लेकिन वह उनकी गीदड़ धमकियों से डरने वाले नहीं है। उनका कहना है कि समय आने पर उन भाजपा नेताओं के नाम उजागर किए जाएंगे, जो धमकी भरे मैसेज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल साजिश रचने का काम करती है और ऐसा उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भी दिखा दिया था।