Kisan Morcha

Bhiwani : किसानों की जनकल्याणकारी नीतियों पर डाला प्रकाश, Kisan Morcha के प्रदेशाध्यक्ष Sukhvindra Mandi बोलें भाजपा ने किया हर वर्ग का भला

बड़ी ख़बर भिवानी हरियाणा

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुखविंद्र मांडी रविवार को हरियाणा के जिला भिवानी पहुंचे। इस दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ सुखविंद्र मांडी का स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांडी ने कार्यकर्ताओं और किसानों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी के संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें पूर्व विधायक सुखविंद्र मांडी को दूसरी बार भाजपा किसान मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांडी का भिवानी के जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने पुष्प गुच्छ देकर और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांडी और जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा किसान और मजदूर सहित हर वर्ग के हित में कार्य किए हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी नीतियां लाकर उनकी भलाई की ओर कदम बढ़ाया है। वर्ष 2024 में भी भाजपा फिर से देश और प्रदेश में अपना परचम लहराएगी।

Whatsapp Channel Join