weather 55

समालखा के स्कूल में बच्चों ने मां के नाम पर लगाए पेड़, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हरियाणा

समालखा,अशोक शर्मा
गांव हथवाला रोड़ पर स्थित बैथनी कॉन्वेंट स्कूल
में पर्यावरण बचाव के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बच्चों को 50 पौधे वितरित किए गए।सभी बच्चों ने पर्यावरण को बचाने और हवा की गुणवता को बढ़ाने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम से लगाने का संकल्प लिया।इस अभियान में प्रसिंपल रीना डिसूजा,अर्चना शर्मा,सेलजा राठी,साक्षी,निलम चौपड़ा,आदी अध्यापकों ने भाग लिया।इस अवसर पर प्रिंसीपल ने कहा कि पेड़ का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।पर्यावरण साफ सुथरा रहेगा तो हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।पृथ्वी पर जीवन बचाने और भविष्य को संवारने के लिए हर व्यक्ति को पौधे लगाकर उनकी देखरेख करनी चाहिए।इस अवसर पर नन्हे विधयार्थी हरताज सिंह ने एक पेड़ अपनी मां के नाम से लगाया।