Program on healthy eating

Panipat : नन्हें विद्यार्थियों ने स्वस्थ भोजन विषय पर क्रियाकलापों से दिखाई प्रतिभा, Dr. MKK Arya Model School में हुआ कार्यक्रम

पानीपत हरियाणा

हरियाणा के जिला पानीपत के डॉ .एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में कक्षा यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए स्वस्थ भोजन  विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें विद्यार्थियों ने विभिन्न क्रियाकलापों द्वारा अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षिका चीनू और अंजली ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना की मधुर गूंज से किया गया। जिसने स्कूल के वातावरण को पवित्र बनाया। मंच संचालन अध्यापिका चीनू द्वारा किया गया। इसके उपरांत धनुष, गुरनूर, अविराज, जैस्विन, नित्या अथर्व, अहान, दिव्यांश, नक्श, लवलीन, आयुषी, जितांशी, विवान, योगिता, सोहम, वरदान, अहाना, आयुषी, खनक, लावन्या, नायरा, प्रिजल, प्रियांशी, सविता, वर्णिका, जिया, अभिराज, भाव्यांश, केशव, रोमिल, गर्वित, अविरा, जिया, आहान और शिवांश ने अपने भाषणों और कविताओं से स्वच्छता पर प्रकाश डाला।

विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न गतिविधियों से बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ भोजन कितना आवश्यक होता है। स्वस्थ भोजन वही होता है, जिसमें सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। स्वस्थ भोजन में उच्च गुणवत्ता शामिल होते हैं। स्वस्थ भोजन लेने से शरीर और दिमाग तेज रहता है। स्वस्थ भोजन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। स्वस्थ भोजन से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।

Whatsapp Channel Join

एमकेके

संतुलित आहार लेने से शरीर निरोगी व स्वस्थ बना रहता है। प्रतिदिन संतुलित भोजन ग्रहण करने से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। आयुर्वेद के अनुसार संतुलित भोजन को अपनाकर हम बहुत सारी घातक बीमारियों से बच्चे रह सकते हैं। हमारे शरीर के हर अंग के लिए हमें विभिन्न पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और संतुलित भोजन उन सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।

विद्यार्थियों द्वारा विषय से संबंधित सामूहिक नृत्य व गायन की सुंदर प्रस्तुति दी गई। जिसने सभी को मंत्रमुग्ध किया। अंत में बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रश्नोत्तरी ज्ञानवर्धक रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुप परासर, मीरा मारवाह और शैक्षिक सलाहकार मंजू सेतिया ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए अपना संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मनुष्य को कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। हम जो भोजन ग्रहण करते हैं, उससे हमें कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। संतुलित आहार हमें दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं तथा बीमारियों से बचाते हैं।