Faridabad सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में बड़ी चौपाल पर हरियाणवी संगीत की ऐसी महफिल सजी कि हर कोई झूम उठा। जैसे ही मशहूर गायक एमडी देसी रॉकस्टार ने मंच संभाला और गाना शुरू किया—’देसी-देसी ना बोल्या कर छोरी रै…’, पूरा माहौल मस्ती और संगीत की धुन में डूब गया। उनके साथ हरियाणवी लोकगायक सुभाष फौजी ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया।

दोनों कलाकारों ने एक के बाद एक सुपरहिट गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ‘तेरी अख्यां का यो काजल…’, ‘मैडम बैठ बुलेरो में…’ जैसे गीतों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और ठुमके लगाए। खासकर जब मंच से ‘छोरा मैं हरियाणे का…’ गूंजा तो हर कोई हरियाणवी जोश से भर उठा।

हरियाणा की मिट्टी की खुशबू और संगीत का रंग लिए इस शानदार संध्या ने सूरजकुंड मेले की यादों में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ दिया।