Jagadhri अनाज मंडी गेट पर पटवारी एवं कानूनगो का 3 दिन के लिए सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू

यमुनानगर हरियाणा

दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा जिला यमूनानगर द्वारा तीन दिनों तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन जिला सचिवालय के समक्ष अनाज मंडी में शुरू किया गया।

पटवारी रामपाल ने बताया कि सरकार ने पटवारी वा कानूनगो के विरोध के बाद उनकी तनख्वाह बढाई थी, जो बढ़ा हुआ वेतमान 2016 से लागू किया जाना था, लेकिन सरकार ने वायदा खिलाफी की और बढ़ा हुआ वेतनमान 2023 से लागू किया जा रहा है, जिसका विरोध पूरे हरियाणा के पटवारी वा कानूनगो कर रहे है। इसी को लेकर पूरे हरियाणा में पटवारी वा कानूनगो द्वारा तीन दिनों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि सरकार के कानो तक हमारी आवाज पहुंच सके। द रेवेन्यू पटवार कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले पटवारी और कानूनगो टैंट लगाकर पटवार खाने में तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल पर बैठ गए हैं। हड़ताल पर बैठे पटवारी और कानूनगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपना रोष प्रकट किया।

पे ग्रेड लागू करना मुख्य मांग

Whatsapp Channel Join

द रेवेन्यू पटवार कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान मुकेश ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य रूप से वह चार मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि पे ग्रेड लागू करना उनकी मुख्य मांग है। जिसको लेकर वह पिछले साल भी दिल्ली में हड़ताल और धरने पर बैठे थे, सीएम के आश्वासन के बाद हमने अपनी हड़ताल खत्म की थी, लेकिन अब तक वह पे ग्रेड लागू नहीं किया गया है। प्रधान मुकेश ने बताया कि हमारी मांग है कि साल 2016 से हमारा पे ग्रेड लागू किया जाए।

आम लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

वहीं पटवारी और कानूनगो की हड़ताल से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पटवार खाने में अपने बच्चों के डोमोसाइल को लेकर पहुंची एक महिला ने बताया कि वह छुट्टी लेकर आज सारे काम छोड़कर पटवार खाने पहुंची थी, लेकिन यहां आकर उन्हें पता चला कि पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर बैठे हैं। जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और एक डोमिसाइल के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।