Haryana में पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, और 25 मार्च तक दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जबकि हवाएं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।
गर्मी का सामना कर रहे लोग
वर्तमान में हरियाणा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। महेंद्रगढ़ में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बना। दिन के समय गर्मी का सामना हो रहा है, जबकि रात के समय ठंडक का एहसास हो रहा है। किसान इसे लावणी के लिए उचित मौसम मान रहे हैं।
चंडीगढ़ और अंबाला में तापमान में गिरावट, गुरुग्राम में बढ़ोतरी
बीते 24 घंटे में चंडीगढ़ और अंबाला में तापमान में गिरावट देखी गई, जहां अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 31.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, गुरुग्राम में तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, और गुरुग्राम का पारा 33.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।