Yamunanagar Municipal Corporation

Yamunanagar नगर निगम के कार्यकाल की आज ग्रे पेलिकन में हुई अंतिम बैठक, पार्षदों ने काम न होने को लेकर जमकर किया हंगामा

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

यमुनानगर नगर निगम कार्यकाल की आज अंतिम बैठक ग्रे पेलिकन में हुई। हालांकि बैठक में कई पार्षद तो गैर-हाजिर रहे लेकिन विपक्षी पार्षदों ने काम के अनदेखी के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इनेलो पार्षद राम आसरा ने भेदभाव के आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम का कार्यकाल खत्म होने वाला है लेकिन मेरे वार्ड में अभी तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है।

उन्होंने अपनी चेयर से उठकर मेयर मदन चौहान के सामने गुहार लगाई। लेकिन मेयर उनके एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए। गुस्सा से तिल मिले पार्षद राम आश्रम बैठक को बीच से छोड़कर चले गए। कांग्रेस पार्षद निर्मल चौहान ने भी मेयर मदन चौहान पर अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए। इसके अलावा पार्षद विनोद मरवा ने नगर निगम के कार्यकाल पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा मेयर ने 5 साल में ऐसा कोई बड़ा काम नहीं कराया है जिसे गिनवाया जा सके। वह अपने खुद के ड्रीम प्रोजेक्ट भी पूरे नहीं कर पाए।

Screenshot 1066

मेयर मदन चौहान ने किया 5 साल की उपलब्धियों का गुणगान

Whatsapp Channel Join

मेयर मदन चौहान ने अपने 5 साल की उपलब्धियों का गुणगान किया। उन्होंने हर वार्ड में लगाए पैसे का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने यह भी माना की कुछ वार्डो में विकास के काम नहीं हो पाए हैं। मेयर मदन चौहान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जनता सिर्फ सरकार की तरफ ना देखें बल्कि अपने वार्ड की एक गली को अडॉप्ट करें। मेयर मदन चौहान ने यह भी माना में अपने 5 साल के कार्यकाल में पूरे काम नहीं करवा पाया। लेकिन शहर की तस्वीर को जरूर बदला।