हरियाणा के गोहाना शहर में भी बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। दो अज्ञात बदमाशों ने सुबह तीन बजे गन पॉइंट पर फ्लिपकार्ट के गोदाम से 20 लाख कैश लॉकर समेत लेकर फरार हो गए। ये सारी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। आरोपीत सीसीटीवी में बाइक पर 20 लाख कैश वाला लॉकर ले जाते हुए नजर आ रहे है।
गोहाना की सिटी थाना के अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में 2 अज्ञात लोगों दवारा लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि फ्लिपकार्ट कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर गोदाम खोला हुआ है। सुपरवाइजर ने पुलिस को बताया सुबह 3 बजे उनके तीन कर्मचारी गोदाम में मौजूद थे जहां दो अज्ञात लोगों द्वारा गन पॉइंट पर धमका कर लूट करके फरार हो गए है।
पुलिस कर रही जांच
वहीं पुलिस ने बताया कि डिलीवरी के समान का करीबन 20 लाख रुपए कैश इकट्ठा कर लॉकर में रखा हुआ था। आरोपी 20लाख रु समेत लॉकर को उठा कर फरार हो गए हैं। वहीं पुलिस अन्य सामान की भी जांच करवा रही है। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए चार टीमें गठित की है। वहीं वारदात का वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। आरोपियों तक पहुंचाने के लिए रास्ते में आने वाले अन्य सीसीटीवी को खंगला जा रहा है। वहीं पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया है कि दो दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से सारा कैश लॉकर में जमा किया हुआ था।
3 दिन का कैश लॉकर में था रखा
फ्लिपकार्ट के सुपरवाइजर का कहना है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आए थे और करीबन ने 18 से 20 लाख रुपए गन पॉइंट पर लूट की गई है। करीबन 3 दिन का कैश लॉकर में रखा गया था। सुपरवाइजर का कहना है कि दोनों युवक बाइक पर आए थे। एक के हाथ में रॉड और दूसरे के हाथ में पिस्तौल थी। हालांकि वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपित डीवीआर भी अपने साथ लेकर फरार हो गए है।