Meteorological Department issued a warning for rain in these six districts

Haryana में मौसम ने ली करवट, बादल छाए, मौसम विभाग ने इन छह जिलों में बारिश के लिए चेतावनी की जारी

चंडीगढ़ पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा में मौसम बदल गया है। कई जिलों में बादलों की छांव हो रही है। चंडीगढ़ के मौसम विभाग ने छह जिलों में बारिश के लिए चेतावनी जारी की है। आने वाले 2-3 घंटों में महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, पलवल, सोनीपत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण यह मौसम परिवर्तन हो रहा है। आज पूरे दिन बारिश की उम्मीद है, जो कि बीच-बीच में बढ़ेगी, और हवाएं भी चलेंगी।

इस मौसम में परिवर्तन के कारण, दिन के तापमान में कमी और रात्रि में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद, मौसम अनुसार सामान्य हो जाएगा। हरियाणा में अक्टूबर और नवंबर के दो महीनों में अब तक 3% अधिक बारिश हुई है। इस अवधि में सूबे में कुल 11.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्यत 11.6 मिलीमीटर की बारिश होनी चाहिए थी। सूबे के 7 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि 9 जिले ऐसे भी हैं जिनमें सामान्य बारिश हुई है। इस बारिश के बाद रात के तापमान में कमी आई है।

गेहूं के किसानों के लिए अच्छा मौसम

Whatsapp Channel Join

हरियाणा में इन दिनों का मौसम गेहूं के किसानों के लिए बहुत अच्छा है। विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए सबसे अच्छा तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री होता है। इन दिनों, सूबे के अधिकांश जिलों में तापमान इसी रेंज के आसपास है। इसलिए, यह मौसम गेहूं की बुआई और फसल की विकास के लिए अच्छा है। अगर मौसम ऐसा ही बना रहता है, तो इस बार की फसल अच्छी होने की संभावना है।