15 year old minor girl goes missing from home in Karnal

Mahendragarh : निजी अस्पताल में आंख चेक करवाने गई महिला सदिंग्ध हालत में लापता

महेंद्रगढ़ हरियाणा

हरियाणा के महेंद्रगढ़ क्षेत्र के एक गांव की एक महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। वह अपने पति के साथ आंख चेक करवाने एक निजी हॉस्पिटल में आई थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के एक गांव युवक ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह गत दिवस लगभग 3 बजे अपनी पत्नी की आंख चेक करवाने के लिए एक निजी हॉस्पिटल में लेकर आया था। उसने हॉस्पिटल में पर्ची बनवाई। उसने बाद उसकी पत्नी ने कहा कि वह अपनी फ्रैंड के साथ वॉश रूम के लिए जा रही है। तब उसके पति ने कहा ठीक है। वह कुछ समय के बाद वॉशरूम से आई और उसने कहा कि वह फ्रैंड को हॉस्पिटल के बाहर तक छोड़कर आती है। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसकी पत्नी फ्रेंड को हॉस्पिटल से बाहर छोड़कर वापस हॉस्पिटल नहीं पहुंची। उसने हॉस्पिटल व अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। उसे देवेंद्र नाम के लड़के पर शक है कि वह उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है। उसकी पत्नी की तलाश की जाए।