जींद की सब्जी मंडी के पास खुले में मृत पशुओं के अवशेष मिलने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गौ सेवा दल जींद ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस को मौके पर बुलाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र से गुजरना मुश्किल हो गया है। सड़ते हुए पशु अवशेषों की बदबू से लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इसे अनदेखा कर रहा है।गो सेवा दल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया तो वे सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।
गौ सेवा दल के सदस्यों ने उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जो मृत पशुओं को इस इलाके में फेंक रहे हैं। स्थानीय निवासियों और गौ सेवा दल ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।