PINK BOOTH

Panipat में बार एसोसिएशन चुनाव में महिला वकील करेंगी पिंक बूथ में मतदान

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

पानीपत जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार महिला वकीलों के लिए अलग बूथ बनाया गया है। यह बूथ विधानसभा चुनाव की तर्ज पर गुलाबी बनाया गया है। महिला वकील इसी बूथ पर मतदान करेंगी। कल सुबह 8 बजे ट्रायल होगा, जिसके बाद 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक 2337 वकील मतदान करेंगे। इनकी संख्या करीब 440 है। इसके साथ पुरुष वकीलों के लिए बूथों पर हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। इस बार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 2475 वोटों की सूची पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल में भेजी गई है। काउंसिल से तय सूची के आधार पर नामांकन किया जाएगा।

जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर इस बार प्रशासन से 30 ईवीएम मांगी गई हैं। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश अहलावत का कहना है कि इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। पिछले साल करीब 2200 मतदाता थे। इस बार 2475 की सूची पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल को भेजी गई है। इसमें 440 महिला वकील हैं।

वकीलों को चैंबरों का बिजली बिल और पुस्तकें करानी होंगीं जमा

Whatsapp Channel Join

वकीलों को अपने चैंबरों का बिजली बिल और लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें जमा करानी होंगी। इसके अलावा नए वकीलों को एआईबीई परीक्षा का सर्टिफिकेट देना होगा। यह परीक्षा नए वकीलों को रजिस्ट्रेशन कराने के दो साल तक करनी होती है। इन सबके लिए वकीलों को सात दिसंबर तक का समय दिया गया है। निर्धारित शर्तें पूरी न करने वाले वकीलों को मतदान करने का अधिकार नहीं होगा। इसके अलावा नामांकन दाखिल करने वाले वकील का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया जाएगा।

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के नियम व शर्तें चस्पा कर दी गई हैं। नामांकन दाखिल व मतदान करने के लिए इन सबको पूरा करना होगा। इस बार महिला वकीलों के लिए अलग से बूथ बनाया जाएगा। इस बूथ को पिंक बूथ बनाया जाएगा। यह महिला सशक्तीकरण का संदेश होगा।