सावन माह शुरु होते ही Haryana में बारिश की झड़ी भी लगने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी हरियाणा और अन्य जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है और यह अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान हरियाणा के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। अब तक मानसून की गतिविधियों में कमी देखी जा रही थी, लेकिन अब इसमें बदलाव सकता है।
15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 1 जून से 20 जुलाई के बीच हरियाणा में 94.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य 147.5 मिलीमीटर से 36% कम है। राज्य के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है।

तापमान में वृद्धि से उमस
कम बारिश के कारण तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। सिरसा का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, हिसार का 39.4 डिग्री और रोहतक का 38.8 डिग्री तक जा चुका है जिसकी वजह से दिन में उमस बढ़ गई है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अधिकारी ने 22 जुलाई से 24 जुलाई के बीच हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है वहीं कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट होगी।