himadri kaushik

Yamunanagar : परिवार को बंधक बनाकर 8.30 लाख रुपये व 11 तोले सोना लूटने के 3 आरोपी गिरफ्तार, तीनों को रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

यमुनानगर सीआईए 2 की पुलिस ने बुढ़िया की ग्रीन विहार इलाके में डकैती के एक मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पश्चिम बंगाल की एक महिला भी शामिल है। सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। सामने आया है कि पीड़ित के अंडर लेबर में काम करने वाली महिला और एक युवक ने डकैती की पूरी योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया गया। सीआईए टू इंचार्ज अनेश कुमार ने बताया कि गुरुग्राम के रहने वाली नजमुल हक, बिहार के कटिहार के रहने वाले एमडी वीरेन और पश्चिम बंगाल निवासी सहनाज को गिरफ्तार किया है। नजमुल गुरुग्राम के सेक्टर-32 में रहता है और एक होटल में सेफ है। वहीं वीरेन भी गुरुग्राम में रहता है और वहां पर ऑटो चलाता है।

जगाधरी बुडिया चौक के पास ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी फजरूल हक ने सात फरवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह समता प्लाइवुड में प्रेस मशीनों की ठेकेदारी का काम करता है। वहीं बुडिया रोड जगाधरी में जामा मस्जिद की देखरेख का जिम्मा भी उसी पर है। मंगलवार को घर पर उसकी पत्नी नूर नाहर, बड़ी बेटी फरजाना, उससे छोटी फैराना और तीसरे नंबर की बेटी उमेरा और वहीं सात साल का बेटा मोहम्मद आरिफ था। सभी रात को खाना खाकर सो गए थे। घर के दरवाजे पुराने होने के चलते वह नए लगवा रहा था। घर के मुख्य दरवाजे को नया लगवाया था और उस पर अभी चिटकनी नहीं लगी थी। रात को उसे बंद करने के लिए दरवाजे के पीछे प्लास्टिक की कुर्सी रखी हुई थी। हालांकि गेट को अंदर से बंद किया हुआ था। रात साढ़े तीन बजे उसे दरवाजा खुलने पर कुर्सी हटने की आवाज आई।

आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

Whatsapp Channel Join

Screenshot 1562

जब नींद से जाग कर कमरे से बाहर लॉबी में आया तो देखा कि छह युवक घर में खड़े थे। चार युवक उसके कमरे में आ गए और दो उस कमरे में चले गए जिसमें उसकी बेटियां सोई थी। आरोपियों के हाथों में चाकू थे। परिवार के सभी लोगों के हाथ बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद चाकू मारने का डर दिखाकर घर से साढ़े आठ लाख रुपए कैश, 11 तोले सोने के जेवरात लूट लिए। आरोपियों ने उसके साथ और उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की। वहीं धमकी दी कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो उसके परिवार को जान से मार देंगे। आरोपी उसका मोबाइल भी ले गए। इस शिकायत पर पुलिस ने धारा-395, 397 केस दर्ज किया था।

10 लोगों ने मिलकर की डकैती

सहनाज इन दिनों यमुनानगर के गांव भगवानगढ़ में किराए पर रहती है। वह समता प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करती है। वहां पर पीड़ित फजरूल ने लेबर का ठेका लिया हुआ है। महिला के साथ वहां पर उसका रिश्तेदार हुसैन और समीर भी काम करते हैं। हुसैन और समीर को पता था कि उनके ठेकेदार के पास काफी पैसा है और वह घर पर रखकर रखता है। इसको लेकर डकैती की योजना बनाई। आरोपियों ने अपने जानकार गुरुग्राम में रहने वालों से संपर्क किया। कुल 10 लोगों ने मिलकर डकैती की। चार बाहर खड़े थे और छह युवक अंदर थे। महिला ने डकैती करने वालों को अपने घर पर ठहराया था। हालांकि महिला डकैती करने पीड़ित के घर पर नहीं गई। एएसपी हिमाद्री कौशिक का कहना है कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।