accident

कोहरे में दर्दनाक Accident, ट्रक ड्राइवर की मौत, तेज रफ्तार क्रेटा ने कुचला, खौफनाक मंजर

हरियाणा करनाल

करनाल के मधुबन में कोहरे के कारण एक दर्दनाक रोड़ Accident हो गया, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक ट्रक हाईवे पर मिट्टी के ढेर में फंस गया था और ड्राइवर उसकी हालत देखने के लिए ट्रक के पीछे आया। इसी दौरान, तेज रफ्तार क्रेटा कार ने ट्रक के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी और ड्राइवर क्रेटा और ट्रक के बीच में कुचला गया।

भयावह हादसा, मृतक की पसलियां भी क्रेटा में फंसी
हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मृतक की पसलियां भी क्षतिग्रस्त क्रेटा कार में फंसी हुई थीं। हादसे के बाद पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दोनों वाहनों को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

Screenshot 3637

सड़क पर जाम, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद जाम खुलवाया। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचित किया है। मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान 25 वर्षीय आजाद सिंह के रूप में हुई है, जो राजस्थान के अलवर का निवासी था।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें