हरियाणा सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले अधिकतर बड़े प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया है। एक दिन पूर्व 71 पुलिस अधिकारियों के बाद अब 116 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इन अधिकारियों में 22 आईएएस रेंक और 94 एचसीएस रेंक के अधिकारी शामिल हैं।
सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों में सुजान सिंह को हरियाणा का ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उनके पास स्पेशल ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी का भी चार्ज रहेगा। आईएएस डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को जींद से पंचकूला भेजा गया है। डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी का तबादला फतेहाबाद से पलवल किया गया है। इनके अलावा कई जिलों में एडीसी भी बदले गए हैं। बता दें कि इन प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले में जिला पानीपत के 3 एचसीएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सोनी, एडीसी वीना हुड्डा और सीईओ विवेक चौधरी का भी तबादला किया गया है।









