Transport union strike still continues

Narwana में ट्रांसपोर्ट यूनियन की हड़ताल अब भी जारी, कानून वापस नहीं होने तक चलता रहेगा आंदोलन

जींद बड़ी ख़बर हरियाणा

नरवाना में नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ हुई हड़ताल के बाद हरियाणा के जींद में प्राइवेट बसों और जींद ट्रक यूनियन ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है, लेकिन नरवाना में ट्रांसपोर्ट यूनियन की हड़ताल अभी भी जारी है। जिसमें पिकअप, केंटर, मैक्सी कैब समेत छोटे व्हीकल ड्राइवर शामिल हैं। बुधवार को भी नरवाना ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी और दूसरे ड्राइवर बदोवाल टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठे रहे।

यूनियन के पदाधिकारी आने-जाने वाले भारी वाहन ड्राइवरों से आंदोलन और हड़ताल में शामिल होने की अपील करते रहे हैं। वहीं प्राइवेट बसों के दोबारा से रूट पर आने के चलते यात्रियों को राहत मिली है। 2 दिनों से जिले भर की 165 बसों के पहिए थमे हुए थे। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसके अलावा सब्जी मंडी में फल, सब्जी, एचपी गैस प्लांट की गैस सप्लाई पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा था। आज से स्थिति सामान्य होने के आसार हैं। हड़ताल के चलते फल और सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे थे। जींद ट्रक यूनियन के पदाधिकारी अनिल का कहना है कि उन्हें हड़ताल खत्म होने का पता चला था। इस कारण सुबह से ही सामान्य दिनों की तरह काम फिर से शुरू कर दिया। केंद्र और राज्य के पदाधिकारी आगे जो भी फैसला लेंगे, वह साथ रहेंगे।

Screenshot 1567

वहीं नरवाना में ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी हड़ताल अभी जारी है और जब तक कानून वापस नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। जिस भी यूनियन के राज्य स्तर के अधिकारियों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है, वह इससे सहमत नहीं हैं। दूसरी यूनियन द्वारा धरना जारी रहने से जिले भर में असमंजस की स्थिति बनी रही, उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Whatsapp Channel Join