Head constable attacked due to personal enmity

Sonipat : Delhi Police के Head Constable पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी Samalkha से काबू, व्यक्तिगत दुश्मनी बताया हमले का कारण

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के जिला सोनीपत में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने के मामले में क्राईम ब्रांच ने पानीपत से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुशील और शिलाक के रूप में हुई है। 15 नवंबर को अशोक नगर निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रवीन पर गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया था।

दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने सोनीपत में हेड कांस्टेबल की हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सोनीपत के गोहाना निवासी सुशील उर्फ ​​शिला पहलवान और शिलाक राम के रूप में हुई है। हेड कांस्टेबल की पत्नी ने 15 नवंबर को मामले की शिकायत सोनीपत शहर थाना पुलिस ने दी थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल हेड कांस्टेबल को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डीसीपी के नेतृत्व में जाल बिछाकर पकड़े आरोपी

Whatsapp Channel Join

पुलिस ने हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान हरियाणा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वाहन और आरोपियों के संबंध में एक क्यूएसटी जारी किया। क्राइम ब्रांच ने संदिग्धों पर मैनुअल और तकनीकी रूप से निगरानी रखी। पुलिस के प्रयास और इनपुट मिलने से आरोपियों की पहचान हो पाई। इसके बाद डीसीपी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पानीपत के समालखा में जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया।

व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते किया हेड कांस्टेबल पर हमला

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके एक करीबी सहयोगी (राजेश नैन उर्फ ​​राजू) की हेड कांस्टेबल के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी थी। वह 15 नवंबर को राजेश नैन, बिजेंद्र और बबवा नाम के अन्य लोगों के साथ हेड कांस्टेबल को मारने के लिए उसके घर पहुंचे। जैसे ही हेड कांस्टेबल ने घर का दरवाजा खोला, तभी राजेश ने हेड कांस्टेबल पर गोली चला दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और गिरफ्तारी से बचने के लिए समालखा में छिप गए थे। दिल्ली क्राईम ब्रांच टीम ने दोनों को काबू कर लिया।