died in a road accident

Karnal में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार, सगे भाइयों की मौत

हरियाणा करनाल

हरियाणा के Karnal में काछवा रोड स्थित नहर के पुल पर एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर के कारण कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार सोनीपत निवासी दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय प्रशांत और 17 वर्षीय साकेत के रूप में हुई है, जो सोनीपत के बजाना गांव के निवासी थे। दोनों सगे भाई थे और पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई दीपावली का पर्व मनाने के लिए Karnal में अपने ताऊ और पिता रोशन के पास आए थे। पिता करनाल में एक स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि ताऊ जेल में पुलिस कर्मी हैं।

परिजनों के अनुसार, दोनों भाई पहले बाइक पर अकादमी गए थे और सामान लेने के लिए काछवा की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे नहर के पुल पर पहुंचे, कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई।

Whatsapp Channel Join

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के समय कार की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार के पार्ट्स करीब 100 मीटर दूर तक सड़कों पर बिखरे पड़े थे।

सदर थाना के जांच अधिकारी यशपाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। वहीं, क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्य खबरें