हरियाणा के पानीपत जिले के कवि रोड मडलौडा रेलवे स्टेशन के सामने सिवर की खुदाई करते समय मिट्टी की डांग गिरने से दो मजदूर दब गए। जिनमें से एक की मौत व दूसरे की हालत गम्भीर बताई जा रही है। मडलौडा में महीनों से सिवरेज का निर्माण चल रहा है। जो सीवरेज निर्माण की टीम मडलौडा स्टेशन से पहले कुछ ही दूरी पर सीवरेज में पाइप दबाने का काम करा रही थी। अचानक मिट्टी की डांग के गिरने से 2 मजदूर दब गए। जिन्हें निकलने के काफी प्रयास किये गए।
घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और मजदूरों को निकलने के प्रयास में जुट गए। डायल 112 की टीम भी मौके पर पंहुंचीं , बड़ी ही मशक्कत के बाद मिटी में दबे मजदूरों को निकाला गया। दोनो मजदूरों को डायल 112 की टीम स्थानीय निजी अस्पताल ले गई । जंहा जांच के बाद मुस्तफा पुत्र हसरत 22 वर्षीय वासी पिटलोकर तहसील सरदना जिला जींद को मृत घोषित कर दिया और दूसरे मजदूर जिशान पुत्र गुलजार 20 वर्षीय वासी पिटलोकर तहसील सरदना जिला मेरठ को पानीपत के ए एन टी सी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने तक जिसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है ।
मृतक मुस्तफा को पोस्टमार्टम के पानीपत के सामान्य अस्पताल ले जाया गया है मडलौडा पुलिस मामले की जांच कर रही है
